January 11, 2024


तेज रफ़्तार का कहर, ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत…

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां रतनपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। युवक कांकेर जिले से अंबिकापुर कमाने खाने जा रहा था। लेकिन सड़क दुर्घटना में उसकी जान चली गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

हादसा बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे में मोहतराई स्थित बाबी ढाबा के पास हुआ है। जिसमें बाइक सवार युवक सूरज खां (32) पखांजूर निवासी अंबिकापुर जा रहा था। उसी दौरान बिलासपुर से रतनपुर की तरफ जा रही ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे युवक सड़क से दूर जा गिरा। और उसकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग और कोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। और आरोपी ट्रेलर चालक की तलाश में जुट गई है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch