October 16, 2026


सिख परिवार के सदस्यों का जमशेदपुर में ही होगा अंतिम संस्कार

आइसीयू में दाखिल प्रदीप सिंह को होश नहीं आया

राजनांदगांव: मंगलवार को सत्संग के लिए जाते हादसे का शिकार हुए शहर के सिख परिवार के तीन सदस्यों का अंतिम संस्कार जमशेदपुर में ही किए जाने की तैयारी है। बुधवार को तीनों मृतकों का पोस्ट मार्टम किया गया। स्वजन अब रिश्तेदारों के पहुंचने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। संभवत: गुरुवार को प्रदीप सिंह की पत्नी मृतिका अमृत कौर (45), बेटी अमनदीप कौर (13) और गुरसिमरन कौर (11) का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। इधर, घटना में घायल प्रदीप सिंह को अब तक होश नहीं आया है। वे आइसीयू में ही हैं। घटना में घायल परिवार की सबसे छोटी बेटी हरमन कौर (छह) खतरे से बाहर है।

बता दें कि पनेका चौक पर समता कालोनी निवासी कौर परिवार जमशेदपुर में राधास्वामी सत्संग में शामिल होने के लिए मंगलवार की सुबह राजनांदगांव से रवाना हुआ था। पहुंचने से करीब 80 किमी पहले झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक ट्रेलर ने उन्हें सामने से ठाकर मार दी। टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में मौके पर मां और दो बेटियों की मौत हो गई थी। जबकि गाड़ी चला रहे प्रदीप और उनकी सबसे छोटी बेटी हरमन घायल हुए। प्रदीप की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रदीप के पिता तेजेंदर और स्वजन बुधवार की रात जमशेदपुर पहुंची। परिवार इस दुखों के पहाड़ से टूट चुका है। प्रदीप के होश में न होने की वजह से उन्हें अब तक पत्नी और बेटियों की मौत की जानकारी नहीं है। इधर, मृतकों के अंतिम संस्कार को लेकर भी परिवार असमंजस में है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch