June 02, 2026


आक्सी जोन में गूंजा स्वच्छता का संदेश श्रमदान कर स्वच्छ परिसर का लिया संकल्प

राजनांदगांव: पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘सन टू ह्यूमन फाउंडेशन’ के तत्वावधान में आक्सी जोन परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फाउंडेशन के स्वयंसेवी कार्यकर्ता डा. नरेंद्र नाहटा, रामनिवास गुप्ता, गोपाल गुप्ता एवं लक्ष्मीकांत पटेल ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं शिवनाथ तट क्षेत्रीय विकास समिति के डा. डीसी जैन, हरजीत सिंह भाटिया, ग्राम भंवरमारा की सरपंच माया बंधे, पूर्व सरपंच प्रेमलता साहू, ग्राम प्रमुख धर्मेंद्र साहू सहित पप्पी चोपड़ा, राजू डागा, जयपाल मंगवानी और चंद्रकांत नंदे की विशेष उपस्थिति रही। सरपंच माया बंधे ने कहा कि आक्सी जोन की स्वच्छता को स्थायी स्वरूप देने के लिए शीघ्र ही परिसर में डस्टबिन लगाए जाएंगे, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए साइन बोर्ड भी स्थापित किए जाएंगे।

 प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी

वक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। साथ ही आगंतुकों से भी आक्सी जोन की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। अभियान के समापन पर उपस्थित नागरिकों ने परिसर की स्वच्छता को नियमित रूप से बनाए रखने का संकल्प लिया। फाउंडेशन के जवाहर सिन्हा ने बताया कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नागरिकों का उत्साह और सहभागिता पूरे शहर के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch