October 18, 2026


मां बम्लेश्वरी माता के मंदिर को पंचमी पर फलों से श्रृंगार फलों की खुशबू से महका दरबार

डोंगरगढ़ :- क्वांर चैत्र नवरात्र के पंचमी पर गुरुवार को मां बम्लेश्वरी मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मां बम्लेश्वरी का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें मंदिर परिसर को मौसमी फलों से भव्य रूप से सजाया गया। रंग-बिरंगे फलों से सजा दरबार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा और बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर माता के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल व्याप्त रहा, जिससे नवरात्रि की रौनक और भी बढ़ गई। मंदिर समिति के अनुसार इस विशेष श्रृंगार में फलों का उपयोग किया गया। इसमें मोसंबी ,, अनार, सेब ,नाशपाती, सहित अन्य फलों से सजाया गया। इस अनोखे श्रृंगार ने भक्तों मुग्ध कर दिया। नीचे मां बम्लेश्वरी , भैरव मंदिर , गणेश मंदिर को फलों से सजाया गया है। पंचमी पर भक्तों की मंदिर दर्शन करने भीड़ रही।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch