June 03, 2026


बसंतपुर में पीलिया तीन भर्ती कारणों का अब तक पता नहीं

राजनांदगांव: शहर के बसंतपुर क्षेत्र के राजीव नगर में दूषित जलजनित रोग पीलिया से ग्रस्त 10 मरीज सामने आए थे। इनमें से तीन का अब भी जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। प्रशासन का दावा है कि वर्तमान में पीलिया के कुल पांच मरीज हैं जिनमें से दो का उपचार घर में चल रहा है। श्रमिक बाहुल्य इलाके पीलिया फैलने का कारण दूषित पेयजल की सप्लाई को माना जा रहा है। यह गड़बड़ी कहां हो रही है यह प्रशासन भी पता नहीं लगा सका है। दूसरी ओर बीमारी बढ़ने से स्थानीय रहवासियों में आक्रोश है। इससे पहले भी दूषित और गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें क्षेत्र में आती रहीं हैं।

इधर, पीलिया के मामले सामने के बाद बीमारी के स्थानीय कारणों के संबंध में जांच किये जाने का दावा किया जा रहा है। इसमें हो रही देर से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इधर, निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए पानी को उबालकर पीएं तथा क्लोरीन टेबलेट युक्त पेयजल का ही उपयोग करें।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch