September 07, 2026


शांति व्यवस्था भंग करने पर तुमड़ीबोड़ पुलिस की कार्यवाही

पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) दो आरोपियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश। आरोपीगण 1. ललितदास मानिकपुरी, पिता ज्ञानिक दास मानिकपुरी, उम्र 32 वर्ष। 2. भुपेन्द्र वैष्णव, पिता लखन वैष्णव, उम्र 22 वर्ष, दोनों निवासी शंकरपुर वार्ड नं. 10, पुलिस चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव।

 चिखली :-   पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 04.09.2026 को दो आरोपी तुमड़ीबोड़ स्थित छत्तीसगढ़ चिकन सेंटर के पास रखे छड़ को ले जाने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा मना करने पर दोनों आरोपी विवाद एवं लड़ाई-झगड़े पर उतारु हो गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुच कर समझाइश देने के बावजूद आरोपीगण उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए। संज्ञेय अपराध घटित होने एवं लोक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सउनि. चुन्नीलाल साहू, प्र.आर.लोकनाथ वर्मा, आर. लोकेश साहू, आर.चंद्रशेखर यादव, आर.संजय यारदा एवं पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch