September 11, 2026


चाकू दिखा कर लोगो को डराने धमकाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

दोनो आरोपियो के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् किया गया कार्यवाही आरोपियो के कब्जे से दो नग चाकू जप्त

चिखली :-  पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान एवं आगामी त्यौहारो को ध्यान मे रखते हुए क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो द्वारा दिये दिशा निर्देशानुसार लगातार पेट्रोलिंग कार्यवाही किया जा रहा है पेट्रोलिंग के दौरान आज दिनांक 06.09.2026 को गठुला नाला पुल के पास चाकु लहराकर आम लोगो को डराने धमकाने, लोगो मे भय उत्पन्न कर रहे आरोपी सलित यादव पिता कंश यादव उम्र 22 साल साकिन शांतिनगर वार्ड नं. 10 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव, एवं घटना स्थल दीनदयाल नगर जनक भवन चिखली के पास आरोपी विजय साहू पिता महादेव साहू उम्र 22 साल साकिन चिखली छोटा तालाब बजरंगबली मंदिर के पास वार्ड नं. 10 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव को घेराबंदी कर पकड़ा गया और दोनों आरोपियो के कब्जे से दो नग स्टील का चाकू बरामद कर आरोपियो के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल निरुद्ध किया गया। 

नाम आरोपी:- 01. सलित यादव पिता कंश यादव उम्र 22 साल साकिन शांतिनगर वार्ड नं. 10 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव

2. विजय साहू पिता महादेव साहू उम्र 22 साल साकिन चिखली छोटा तालाब बजरंगबली मंदिर के पास वार्ड नं. 10 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव

जप्तीः- दो नग धारदार स्टील का चाकू 

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. अरविंद साहू, अरूण कुमार नेताम, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर0 आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch