राजनांदगांव :- दिनांक 06.09.2026 की रात्रि में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.09.2026 की रात्रि 09ः30 बजे अपने दोस्त के साथ म्युनिसपल स्कुल ग्राउंड के गांधी सभागृह के पास राजनांदगांव में बातचीत करते बैठा था, कि उसी समय कार क्रमांक सी.जी. 08 बी.जे.-8055 से आशीष पांडया एवं उनके दो भाई सागर पांडया व यश पांडया निवासी प्रभात नगर लालबाग राजनांदगांव आये, और तीनों ने इसे बहुत पैसा कमाता है, हम लोगों को पैसा देना पड़ेगा, अभी तू 5000 रूपये निकाल कर दे, और हर महिने 5000 रूपये देगा, तब इसने पैसा देने से मना किया, तो मां बहन की अश्लील गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं बेस बेठ से मारपीट कर चोट पहुंचाया एवं चाकु निकाल कर कंधे में टिकाना बताया। कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्व अप0क्र0 518/26 धारा 296, 115 (2), 351 (3), 119 (1), 3 (5) बीएनएस कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक राजनादगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री के0 पी0 मरकाम (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल पेट्रोलिंग स्टाॅफ रवाना कर आरोपी सागर पांडया पिता स्व0 उज्जवल पांडया एवं आशीष पांडया निवासी प्रभात नगर लालबाग जिला राजनांदगांव पकड़कर थाना लाया गया। आरोपियों से पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त किया कार क्रमांक सी.जी. 08 बी.जे.-8055 एल्युमिनियम का बेस बेट तथा स्टील का धारदार चाकु जप्त कर अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 06.09.2026 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश जेल भेजा गया। दोनों आरोपी आदतन अपराधी है, जिनके विरूद्व थाना बसंतपुर, कोतवाली सहित लालबाग थाने में अपराधिक प्रकरण दर्ज कर चालान किया गया है। मामलें के तीसरा आरोपी घटना बाद फरार है, जिसकी सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है, शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, सउनि0 इसराफिल खान, प्र0आर0 संदीप चैहान एवं थाना पेट्रोलिंग स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही।
आरोपियों का पूर्व अपराधिक रिकार्ड-
(अ) सागर पांडया-
1. थाना बसंतपुर अप0क्र0 362/20 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0
2. थाना बसंतपुर अप0क्र0 144/25 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट
(ब) आशीष पांडया थाना बसंतपुर का गुण्डा बदमाश के विरूद्व दर्ज अपराध-
1. थाना कोतवाली अप0क्र0 552/13 धारा 25 आम्र्स एक्ट
2. थाना कोतवाली अप0क्र0 345/16 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0
3. थाना कोतवाली अप0क्र0 385/16 धारा 25 आम्र्स एक्ट
4. थाना कोतवाली अप0क्र0 518/17 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0
5. थाना कोतवाली अप0क्र0 711/17 धारा 294, 323, 506, 324, 34 भादवि0, 25 आम्र्स एक्ट
6. थाना बसंतपुर अप0क्र0 496/14 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0
7. थाना बसंतपुर अप0क्र0 94/15 धारा 294, 323, 506, 341, 34 भादवि0
8. थाना बसंतपुर अप0क्र0 358/15 धारा 25 आम्र्स एक्ट
9. थाना बसंतपुर अप0क्र0 86/17 धारा 34 (2) आब0एक्ट
10. थाना बसंतपुर अप0क्र0 181/17 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0
11. थाना बसंतपुर अप0क्र0 260/17 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0
12. थाना बसंतपुर अप0क्र0 167/20 धारा 294, 323, 324 506, 34 भादवि0
13. थाना बसंतपुर अप0क्र0 200/21 धारा 294, 365, 307, 34, 201 भादवि0
14. थाना बसंतपुर अप0क्र0 266/21 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0
15. थाना बसंतपुर अप0क्र0 321/21 धारा 294, 323, 506, 34, 147, 384 भादवि0
16. थाना बसंतपुर अप0क्र0 641/22 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट
17. थाना बसंतपुर अप0क्र0 129/25 धारा 119(2), 309(1), 309(2), 309(3) बीएनएस
आरोपी को प्रतिबंधात्मक धारा 151, 107,116 (3), 110 जा0.फौ0 के तहत लगातार कार्यवाही किया गया है।