June 24, 2026


1600 डिग्री सेल्सियस गर्म स्टील में झुलसा मजदूर मौत

राजनांदगांव: पीएस स्टील टेड़ेसरा में एक दर्दनाक हादसे में बुरी तरह झुलस चुके मजदूर की मृत्यु हो गई। 16 जून को पाइप बनाने के इस कारखाने में काम करते हुए 20 वर्षीय युवक के ऊपर ट्रे में रखा 1600 डिग्री सेल्सियस गर्म स्टील गिर गया। दर्दनाक घटना के चार दिन बाद युवक ने भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गोरखा यादव (20) के रुप में हुई है। युवक मूल रुप से कहां का रहने वाला था इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

मजदूर की मौत 21 जून की दोपहर को हुई है जिसके बाद भिलाई नगर थाने में मर्ग कायम किया गया है। पीएस स्टील प्रबंधन इस पूरी घटना को दबाने का प्रयास कर रहा था। घटना के बाद इसकी कोई जानकारी सोमनी पुलिस थाने में नहीं दी गई। मजदूर की मौत के बाद भिलाई नगर थाना पुलिस कार्रवाई शुरु की है। हालांकि अब तब सोमनी पुलिस को प्रकरण के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।

बताया जा रहा है कि गोरखा कुछ समय पहले ही फैक्ट्री में काम करने के लिए आया था। प्रतिदिन की तरह वह कारखाने में अपने काम में जुटा हुआ था। इसी दौरान पाइप बनाने के लिए पिघलाकर ट्रे में रखा गया गर्म स्टील उसके ऊपर ही गिर गया। उसका शरीर 70 प्रतिशत झुलस चुका था। गंभीर अवस्था में युवक मुश्किल से कुछ बोल पा रहा था। वह लगातार अपने स्वजनों को बुलाने की बात कह रहा था। टेड़ेसरा क्षेत्र में स्थित कारखानों में मजदूरों की सुरक्षा उपायों में गंभीर चूक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालही में कल्याणी इस्पात के एक कामगार की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया था।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch