June 24, 2026


रिसार्टों की जांच के लिए उतरे 300 जवान

राजनांदगांव: रविवार की शाम लगभग 300 पुलिस जवानों के साथ अधिकारियों की टीम मनगटा के रिसार्टों की जांच के लिए उतरी। टुकडि़यां बनाकर अलग-अलग क्षेत्र में मौजूद रिसार्ट खंगाले गए। बंद मिले ठिकानों पर भी पुलिस जांच करती रही। यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। अधिकारी संचालकों से पूछताछ के अलावा लाजिंग रजिस्टर, मादक पदार्थ परोसे जाने या नाबालिगों को ठहरने देने के मामलों पर जानकारी ले रहे हैं। रिसार्ट में ठहरे लोगों से भी पूछताछ की गई है। रिसार्ट में सीसीटीवी कैमरा सहित दूसरे निगरानी और सुरक्षा के उपाय की भी जांच की जा रही है।

बता दें कि 18 मई को मनगटा के ही विसलिंग रिसार्ट में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इस मामले में रिसार्ट संचालक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। यह घटना पूरे प्रदेश में चर्चित है। प्रकरण में कार्रवाई के बाद अब पुलिस रविवार को मैदानी जांच के लिए उतरी है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब यहां इस तरह की जांच की जा रही है। इससे पहले भी कई बार पुलिस रिसार्टों की इस तरह जांच करती रही है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch