September 11, 2026


सीएचसी सोमनी में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 08 सितम्बर 2026 :- स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान, उपचार एवं परामर्श के उद्देश्य से 7 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी में मानसिक स्वास्थ्य हॉस्पिटल देवादा के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव, चिंता, अवसाद सहित विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षणों एवं उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों एवं प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को उचित परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोडऩे के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने तथा मानसिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने कहा गया। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से मानसिक तनाव अथवा किसी भी प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उसे छिपाने के बजाय समय पर स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर उचित परामर्श एवं उपचार प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी, मानसिक स्वास्थ्य हास्पिटल के डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. निलेश एवं उनकी टीम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला सलाहकार श्री विकास राठौर, जिला सलाहकार श्रीमती निहारिका टोपनो, श्री केशव देशमुख, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्री शेखर नागवंशी सहित स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्टॉफ नर्स, मितानिन उपस्थित थे।




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch