राजनांदगांव :- सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित डीजे साउंड सिस्टम एवं रूट के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
गणेश विसर्जन झांकी को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने 33 झांकी समितियों एवं डीजे/धुमाल संचालकों की बैठक आयोजित।*
*सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार निर्धारित ध्वनि सीमा एवं डीजे साउंड सिस्टम के संबंध में दिए गए स्पष्ट निर्देश।*
04 बेस एवं 04 टॉप, कुल 08 डीजे साउंड सिस्टम से अधिक का उपयोग नहीं करने हेतु किया गया निर्देशित।*
झांकी के निर्धारित रूट पर ही आपसी समन्वय एवं अनुशासन के साथ झांकी निकालने के दिए गए निर्देश।*
आपत्तिजनक एवं अश्लील गाने नहीं बजाने तथा झांकी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दी गई हिदायत।*
ईंधन समाप्त होने अथवा वाहन चालक द्वारा वाहन छोड़कर चले जाने से यातायात बाधित न हो, इसके लिए समितियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश।*
बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश*
जिला राजनांदगांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न गणेश समितियों द्वारा झांकी एवं विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। झांकी एवं विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 18.09.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागृह में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर राजनांदगांव श्री जितेन्द्र यादव एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में श्री सी.एल. मारकण्डे, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी राजनांदगांव एवं श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा जिले की 33 गणेश विसर्जन झांकी समितियों के पदाधिकारियों तथा झांकी में डीजे/धुमाल पार्टी संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*निर्धारित रूट एवं आपसी समन्वय*
बैठक में सभी झांकी समितियों को निर्देशित किया गया कि झांकी को निर्धारित रूट पर ही निकाला जाए तथा विभिन्न स्थानों से आने वाली झांकियों के बीच आपसी समन्वय एवं निर्धारित समय का पालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे झांकी के दौरान अनावश्यक भीड़ एवं यातायात जाम की स्थिति निर्मित न हो।
डीजे एवं ध्वनि व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश
माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु डीजे संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया। झांकी में 04 बेस एवं 04 टॉप, कुल 08 साउंड सिस्टम निर्धारित सीमा में ही संचालित करने तथा ध्वनि की तीव्रता निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने हेतु कहा गया।
इसके साथ ही अश्लील, आपत्तिजनक अथवा विवादित गाने नहीं बजाने तथा कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
*ईंधन एवं वाहन व्यवस्था में लापरवाही पर विशेष ध्यान*
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि झांकी में प्रयुक्त वाहन एवं जनरेटर में पर्याप्त मात्रा में ईंधन की व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित की जाए। झांकी के बीच में ईंधन समाप्त होने के कारण वाहन रुकने से यातायात बाधित होकर जाम की स्थिति निर्मित हो सकती है, इसलिए समितियां पहले से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।
झांकी में लगे वाहनों के चालक अपने वाहन को छोड़कर अनावश्यक रूप से इधर-उधर न जाएं तथा वाहन की चाबी अपने पास रखें, ताकि झांकी के दौरान वाहन के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा सभी झांकी समितियों एवं डीजे संचालकों से अपील की गई है कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करते हुए गणेश विसर्जन झांकी को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।
इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, क्राइम डीएसपी श्री सत्य प्रकाश तिवारी, डीएसपी के0पी0 मरकाम, डीएसपी यातायात के0के0 बाजपेई एवं थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र शाह, थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन, थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, थाना सोमानी प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, यातायात प्रभारी नवरत्न कश्यप, चौकी चिखली प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश मरई, निरीक्षक रामेश्वर देशमुख, रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कसेर व जिला विशेष शाखा प्रभारी विजय नेताम, गणेश उत्सव समिति के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे