डोंगरगांव :- चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा चोरी पर त्वरित कडी कार्यवाही की निर्देष दिये गये है। अति पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव क्षेत्र में कार्यवाही किया गया है।
थाना डोंगरगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम सोमाझिटिया के खेतों से 03 नग मगरमच्छ मोटर पंप चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी नंदलाल देवांगन पिता स्व. नारायण देवांगन, उम्र 64 वर्ष, निवासी ग्राम सोमाझिटिया, थाना डोंगरगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 16.09.2026 की रात्रि से दिनांक 17.09.2026 के प्रातः के मध्य उसके तथा यश देवांगन एवं रुखमन देवांगन के खेतों में लगे 03 नग मगरमच्छ मोटर पंप अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। चोरी गए मोटर पंपों की कुल अनुमानित कीमत 38,000 रूपये/- बताई गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी देवेंद्र सहारे उर्फ रामलाल चोरी किए गए मोटर पंपों को बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया तथा थाना लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा ग्राम मोहड निवासी तरुण देवांगन के साथ एवं 03 विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर मोटर पंप चोरी करने तथा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 एन 7705 से ले जाकर ग्राम मोहड़ तालाब के पास कन्नेर झाड़ के समीप छिपाकर रखना बताया गया। प्रकरण में चोरी गए मोटर पंपों की बरामदगी एवं अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। विवेचना में आरोपी देवेंद्र सहारे उर्फ रामलाल, तरुण देवांगन, निवासी मोहड़, 03 विधि से संघर्षरत बालक की प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रकरण में विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्ररूप-1 नियम 8(1), 8(5) के अनुसार कार्यवाही करते हुए उनके परिजनों को सूचना दी गई तथा विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। 02 आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, सउनि देवकुमार रावटे, प्र0आर0 233 संदीप देषमुख आरक्षक रामचरण साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।