September 22, 2026


सेवा संकल्प अभियान के तहत रसोड़ा भालूपतेरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान आयोजित

महासमुंद :  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखण्ड बसना के ग्राम रसोड़ा, भालूपतेरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हनुमान मंदिर एवं गणेश चैक परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। अभियान के माध्यम से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण के साथ जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्री नरेन्द्र यादव, श्रीमती सरोज पटेल,  श्री राकेश भारतीय, श्री राकेश डडसेना, श्री महेंद्र सिंह अरोड़ा, श्री उमेश बंजारा, श्रीमती किरण नायक, सोशल श्री आयुष अग्रवाल सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch