राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश एवं अन्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।*
जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में धारा 170 BNSS के तहत कुल 10 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।*
कार्रवाई का उद्देश्य गणेश उत्सव के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना है।*
राजनांदगांव पुलिस द्वारा असामाजिक एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।*
थानावार विवरण*
थाना/चौकी
धारा 170 BNSS
*थाना कोतवाली*
05
*चौकी चिखली*
01
*चौकी सुरगी*
01
*थाना लालबाग*
02
*थाना डोंगरगढ़*
01
*कुल-10*
राजनांदगांव पुलिस की अपील:
गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।