चिखली :- पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में गणेश पर्व को ध्यान मे रखते क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अभियान कार्यवाही चलाया जा रहा है अभियान के तहत आज दिनांक 18.09.2026 को बदमाश 01. उपेश उर्फ मोंटा उके पिता ओमप्रकाश उम्र 32 साल साकिन रामनगर वार्ड नं. 08 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. 02. निलेश गजभिये पिता स्व. विजय गजभिये उम्र 34 साल साकिन शंकरपुर उलट चौक के पास चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. के द्वारा गणेश पण्डाल मे आने जाने वाले लोगो से वाद विवाद कर शांति भंग करने तथा अप्रीय घटना घटित होने के संभावना पर दोनो बदमाश के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि शत्रुहन टण्डन, प्र.आर. अरूण नेताम, आर. सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी, चन्द्रकपुर आयाम एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।