राजनांदगांव :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जन आक्रोश नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन का भव्य आयोजन भाजपा जिला कार्यालय राजनांदगांव में किया गया। यह सम्मेलन महिला सशक्तिकरण, नारी सम्मान और केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आयोजित किया गया, जिसमें जिलेभर से सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के आदेशानुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा गायकवाड़ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री खूबचंद पारख एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की महिला हितैषी योजनाओं, महिलाओं को मिले संवैधानिक अधिकारों तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, राजगामी संपदा अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री आभा तिवारी, जिला पंचायत सभापति देवकुमारी साहू, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजू त्रिपाठी सहित अनेक वक्ताओं ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और नेतृत्व क्षमता पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष वर्षा गेडाम, तेजमाला देशमुख, नेहा जैन, संध्या देवी चंद्रवंशी, मीना यादव, मंत्री श्रीमती संगीता मिश्रा, सुभाषनी छीरसागर, आभा श्रीवास्तव, हिना मंगल जैन, बेला साहू, सविता बोस सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सम्मेलन में विभिन्न मंडलों से महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें शैल यादव, मधु बैद, गायत्री साहू (डोंगरगांव), ऐलन बाई साहू, मेघा साहू, राधिका चंद्रवंशी, हिना सिद्धि, करुणा राजपूत, सुमन साहू, संध्या वर्मा, पूर्णिमा ठाकुर, कंचन तारम, ललिता बारले, पुष्पा ऊके, शशि सहारे, हमीदा बेगम, लता सिन्हा, प्रतिमा चंद्राकर, प्रेमा सोनकर, विम्मी श्रीवास्तव, सरिता सिन्हा, शोभा साहू, प्रियंका कुंजरेकर सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री श्री डिकेश साहू, जिला उपाध्यक्ष श्री तरुण लहरवानी, पार्षद श्री मखीजा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती मिथिलेश्वरी वैष्णव एवं भेष भाई साहू द्वारा दी गई। अंत में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मधु बैद ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने नारी सम्मान, राजनीतिक भागीदारी और समाज निर्माण में महिलाओं की अग्रणी भूमिका को लेकर एकजुटता का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती का विशेष माहौल देखने को मिला।