बिलासपुर: छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने नोटिफिकेशन जारी कर ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। जारी आदेश के तहत, 18.मई सोमवार से 12.जून शुक्रवार तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। 15.जून सोमवार से हाई कोर्ट में नियमित कामकाज प्रारंभ होगा अवकाशकालीन न्यायाधीशों की बैठक और तत्काल मामलों तथा पुराने मामलों को दाखिल करने और सूचीबद्ध करने के संबंध में इस तरह आदेश जारी किया है।
गर्मी की छुट्टियों के दौरान, सभी दीवानी, आपराधिक, रिट याचिका संबंधी मामले दर्ज किए जाएंगे।
किसी भी आपात स्थिति में अवकाशकालीन न्यायाधीश, मुख्य न्यायाधीश की स्वीकृति प्राप्त करने के बाद किसी अन्य न्यायाधीश के साथ अपनी कार्यभार का आदान-प्रदान कर सकते हैं।
अवकाशकालीन न्यायाधीश सुबह 10:30 बजे से डिवीजन बेंच कोर्ट लगाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर कोर्ट के समय के बाद भी सुनवाई जारी रख सकते हैं।यदि समय अनुमति देता है, तो अवकाशकालीन न्यायाधीश खंडपीठ के मामलों के समापन के बाद एकल पीठ न्यायालय का संचालन करेंगे।
रजिस्ट्री रहेगी खुली
गर्मियों की छुट्टियों के दौरान, रजिस्ट्री शनिवार, रविवार और छुट्टियों को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुली रहेगी।
वेकेशन के दौरान, इन दिनों होगी सुनवाई
अवकाशकालीन न्यायाधीश 19, 21, 26 और 28 मई, 2026 और 2, 4, 9 और 11 जून, 2026 को न्यायालय की बैठकें आयोजित करेंगे।