June 08, 2026


अवैध रूप से डीजल ब्रिकी व भंडारण करने वाले के विरूद्ध चिचोला पुलिस व स्पेशल टीम डोंगरगढ डिवीजन की कार्यवाही

आरोपी ढाबा संचालक द्वारा आर0टी0ओ बेरियर के पास ट्रको के ड्रायवरो को डीजल बेचकर अवैध धन लाभ अर्जित करता था। प्रकरण एक आरोपी गिरफतार व मुख्य आरोपी अतीक खान उर्फ जुम्मन खान फरार है आरोपी के कब्जे से नौ नग जर्रीकेन व नौ प्लास्टिक केन 20-20 लीटर वाली में कुल 610 लीटर डीजल किमती 62830 रू एवं ब्रिकी रकम 500 रूपये जप्त किया गया

चिचोला :- दिनांक 06.06.2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि युपी प्रतापगढ ढाबा(जुम्मन ढाबा) रामपुर(खातुटोला) पाटेकोहरा बेरियर के पास मे ढाबा संचालक द्वारा अपने ढाबा मे अवैध रूप से डीजल का भंडारण कर अवैध रूप से आने जाने वाले ट्रको के ड्रायवरो को बेचकर अवैध धन लाभ अर्जित कर रहा है। कि सूचना मिलने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा चलाये जा रह अवैध कार्यो के रोकथान हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अति0 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री कीर्तन राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री केसरीनंदन नायक के दिशा-निर्देशन पर स्पेशल टीम डोगरगढ डिवीजन व पुलिस चौकी चिचोला के द्वारा युपी प्रतापगढ ढाबा(जुम्मन ढाबा) रामपुर(खातुटोला) पाटेकोहरा बेरियर के पास रेड कार्यवाही किया जहॉ डीजल खरीदने वाले पुलिस पार्टी को देखकर पीछे के रास्ते खेत जंगल की ओर भाग गये। मौके पर एक व्यक्ति डीजल बेचने वाला मिला जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम बहादूर अली पिता स्व. साकिर अली उम्र 50 साल पता वर्तमान पता युपी प्रतापगढ ढाबा(जुम्मन ढाबा) रामपुर (खातुटोला),पाटेकोहरा बेरियर के पास ओपी चिचोला जिला राजनांदगांव (छ0ग0) स्थायी पता ग्राम माचा पोष्ट खम्हरिया थाना मौदहा जिला हमीरपुर (उ0प्र0) का होना बताये,जिन्हे मिले मुखबिर सूचना से अवगत कराते हुये हमराह स्टाफ व गवाहो के तलाशी लिया तलाशी दौरान पुछताछ करने पर बहादूर अली के कब्जेे से 01. नीला कलर प्लास्टिक के जर्रीकेन मे भरा 60 - 60 लीटर डीजल दो नग जर्रीकेन कुल 120 लीटर डीजल 02. नीला कलर प्लास्टिक के जर्रीकेन मे भरा 50 - 50 लीटर डीजल तीन नग जर्रीकेन कुुल 150 लीटर डीजल 03. नीला कलर प्लास्टिक के जर्रीकेन मे भरा 40 - 40 लीटर डीजल चार नग जर्रीकेन कुुल 160 लीटर डीजल 04. सफेद प्लास्टिक का केन मे भरा भरा  20 - 20 लीटर डीजल नौ नग प्लास्टिक केन कुल 180 लीटर कुल जुमला 610 लीटर डीजल कुल किमती 62830 रूपये एंव डीजल ब्रिकी रकम 500 रूपये कुल जुमला 63,330 रूपये का मिला। बरामद डीजल के रखने एंव बेचने के संबंध में बहादूर अली से पुछताछ नोटिस दिया जो लिखित मे कोई वैध दस्तावेज नही होना व उक्त डीजल अतिक अहमद उर्फ जुम्मन खान के ढाबा में मैनेजर का काम 15 हजार रूपया प्रतिमाह की दर से करता हूॅ एंव ढाबा मे डीजल का देखरेख व खरीदी ब्रिकी का काम करता हूॅ बताया आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा आवश्यक वस्तु अधि0 1955 की धारा 3,7 घटित पाये जानें से आरोपी बहादूर अली पिता स्व. साकिर अली उम्र 50 साल पता वर्तमान पता युपी प्रतापगढ ढाबा(जुम्मन ढाबा) को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया मुख्य आरोपी अतीक खान उर्फ जुम्मन पिता रफीक खान निवासी रामपुर खातूटोला का पता तलाश जारी है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch