July 08, 2026


केश शिल्पी कल्याण बोर्ड सदस्य व एल्डरमैन बनने पर देवशरण सेन और सूर्यकांत श्रीवास का सम्मान

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड सदस्य व एल्डरमैन बनने पर जिला सेन समाज ने किया अभिनंदन

राजनांदगांव :- जिला सेन समाज ने समाज के दो प्रमुख प्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। छत्तीसगढ़ शासन के केश शिल्पी कल्याण बोर्ड में सदस्य मनोनीत किए गए देवशरण सेन तथा रेवाडीह सर्किल अध्यक्ष एवं नवनियुक्त एल्डरमैन सूर्यकांत श्रीवास (बबला) का समाजजनों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाते हुए शुभकामनाएं दीं।

जिला सेन समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में समाज के जिला संयोजक, पूर्व पार्षद एवं सांसद प्रतिनिधि देवशरण सेन को छत्तीसगढ़ शासन के केश शिल्पी कल्याण बोर्ड में सदस्य बनाए जाने पर गर्मजोशी के साथ सम्मानित किया गया। वहीं रेवाडीह सर्किल अध्यक्ष सूर्यकांत श्रीवास (बबला) के एल्डरमैन मनोनीत होने पर भी समाजजनों ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सेन समाज के अध्यक्ष शेषनारायण शांडिल्य ने किया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी गई। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि देवशरण सेन और सूर्यकांत श्रीवास को मिली नई जिम्मेदारियां पूरे सेन समाज के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों जनप्रतिनिधि समाज के हितों की रक्षा करते हुए जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।जहां उपस्थित समाजजनों ने दोनों पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उनके सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शेषनारायण शांडिल्य, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती निशा श्रीवास, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिव कुमार सेन, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कौशिक, मुख्य सलाहकार धन्नूलाल सेन, भावेश शांडिल्य, श्रीमती हिलेश्वरी सेन सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch