August 21, 2026


स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस के अभियान को तेज करने जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

रायपुर : 19 अगस्त 26 शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस भवन, गांधी मैदान में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनअभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने को लेकर रणनीति तैयार करना था। बैठक में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि स्मार्ट मीटर का मुद्दा सीधे आम जनता की जेब से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर तक जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस अभियान से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि आम उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए है।

बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि पिछले कई दिनों से रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में स्मार्ट मीटर के खिलाफ लगातार जनजागरण एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर लोगों को स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दे रहे हैं तथा स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाने की मांग को लेकर आवेदन फार्म भरवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को शहर की जनता और व्यापारियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। विभिन्न वार्डों से हजारों की संख्या में आवेदन फार्म भरकर एकत्रित किए जा रहे हैं। आम नागरिक स्वयं आगे आकर इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि स्मार्ट मीटर को लेकर जनता में भारी नाराजगी है।

श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूल, श्रम विभाग, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों में कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर आंदोलन किया और सरकार को जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती है तो सरकार को जनता के सामने झुकना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ चल रहा अभियान भी अब जनआंदोलन का रूप ले रहा है। सरकार को जनता की आवाज सुननी होगी और स्मार्ट मीटर के नाम पर बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना होगा। कांग्रेस पार्टी तब तक संघर्ष जारी रखेगी, जब तक जनता को राहत नहीं मिलती।

पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि बिजली हर परिवार की मूलभूत जरूरत है। यदि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से बढ़े हुए बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है तो सरकार को इसकी निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की परेशानी को विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाती रहेगी।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ रायपुर शहर में चल रहा अभियान लगातार मजबूत हो रहा है। हजारों लोगों द्वारा आवेदन भरना इस बात का प्रमाण है कि जनता इस व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है। सरकार को जनता की आवाज को नजरअंदाज करने के बजाय तत्काल प्रभाव से इस पूरे मामले पर निर्णय लेना चाहिए।

पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का रहा है। बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर चलाए जा रहे अभियान को और तेज किया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को इस जनअभियान से जोड़ा जाएगा।

बैठक में उपस्थित पंकज शर्मा सुबोध हरितवाल एजाज ढेबर सलाम रिजवी, ज्ञानेश शर्मा पंकज मिश्रा सुमित दास शिव सिंह ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष गण वार्ड अध्यक्ष गण मंडल अध्यक्ष गण एवं पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ वार्ड स्तर पर चलाए जा रहे अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा तथा प्रत्येक वार्ड में घर घर संपर्क कर उपभोक्ताओं से आवेदन भरवाए जाएंगे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान तक यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

इस बैठक मे प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर श्रीकुमार मेनन, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा,कुलदीप जुनेजा,विकास उपाध्याय, सुबोध हरितवाल,कन्हैया अग्रवाल, शिव सिंह ठाकुर, ज्ञानेश शर्मा, सलाम रिजवी,पंकज मिश्रा, सुशांत डे, अशोक बानी,सचिन अग्रवाल, जसवीर ढिल्लन, दिनेश ठाकुर, अभिनव दुबे,दीपक चौबे, राज देवांगन, गौरी शंकर पांडे, शिव श्याम शुक्ला, सोमेन चटर्जी, ओम श्रीवास, राकेश धोत्रे, विनोद सिंह ठाकुर, डॉ अनुराम साहू, मिलिंद गौतम, प्रशांत ठेगडी, सुजीत सिंह,चंपालाल देवांगन, अंजुमन ढेबर,संपत सिंह राजपूत, हिरेंद्र देवांगन ,सुरेश जैन, विजय टंडन,सुरेश धीवर, कमल घीतलहरे,अनिल रायचूरा, सुधा सरोज, संदीप शर्मा, सुयश शर्मा ,नंदू सिंन्हा, किशनलाल बाजारी,सत्तू सिंह, सुमित दास, नरेश गढेपाल, मुन्ना मिश्रा, गंगा यादव, नवीन चंद्राकर, प्रीति सोनी, फहीम खान, ईश्वर चक्रधारी, महेंद्र सेन, वेंकट कुमार, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch