August 17, 2026


भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिक हितों की माँग क़ो लेकर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर क़ो दिया गया ज्ञापन

किरंदुल :  विश्व की सबसे वृहद श्रम संघ भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल एवं बचेली द्वारा एनएमडीसी में एल-01, एल-02 के पदों पर स्थानीय अभ्यर्थियों क़ो प्राथमिकता, ठेका श्रमिक की रूप में सिर्फ स्थानीय बेरोजगार युवाओं की भर्ती, कौशल प्रशिक्षण पुनः प्रारम्भ करने की मांगो सहित श्रमिकों की वेतन सेवा शर्तों, सामाजिक सुरक्षा, श्रम की गरिमा, श्रमिक हितों की रक्षा सहित 14 बिंदुओं का मांग पत्र प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम मंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम पर दंतेवाड़ा जिला के कलेक्टर क़ो सौंपा गया।  

ज्ञापन में ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन क़ो ₹1000/- से बढ़ाकर ₹7500/- प्रति माह करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, ग्रेच्युटी की गणना 15 दिन के वेतन के बजाय 30 दिन के वेतन पर बिना किसी अधिकतम सीमा के करने, संविदा सहित समस्त कर्मचारियों के लिए समान काम-समान वेतन लागू करने सहित 14 सूत्रीय मांग की गई है। 

दंतेवाड़ा जिला कलेक्टर क़ो ज्ञापन सौंपने हेतु खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, दानेश्वर जोशी, लिशांष सिँह शाखा बचेली से अध्यक्ष सुभाषचंद्र, दीपशंकर देवांगन, कीर्ति साहू, भरत सोरी एवं अनेक पदाधिकारी, सदस्यगण, ठेकाश्रमिक, मातृशक्तियां उपस्थित रहे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch