रायपुर :- श्रम आयुक्त दर वन कर्मचारी संघ प्रांत प्रमुख हारुन मानिकपुरी ने शासन के मंत्री और अधिकारियों से मुलाकात कर कार्यभारित आकस्मिकता निधि से भुगतान, स्थाईकरण, नियमितीकरण और सेवा की शर्तें तय करने की मांग को लेकर सकारात्मक चर्चा की है। श्री हारुन मानिकपुरी ने उच्च अधिकारी से भेंटकर चर्चा में बताया कि वनविभाग में अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल, उच्च कुशल श्रेणियों के आधार पर दैनिक और मासिक वेतन का निर्धारण किया गया है।इन अस्थायी कर्मियों के कार्यभारित आकस्मिकता निधि,स्थाईकरण, नियमितीकरण और भविष्य की सुरक्षा के लिए हजार बारह सौ लोगों को लाभ पहुंचाने के चक्कर में लगभग पांच हजार दैनिक वेतन भोगी भाई-बहनों को लाभ से वंचित ना किया जाए। श्री हारुन मानिकपुरी के सुझावों, मांगों को उच्च अधिकारी ने ध्यान से सुना और ठोस नीति बनाने जोर देने पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया।