किरन्दुल। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह 08 बजे बैलाडिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन संस्था किरन्दुल में अध्यक्ष मनोज सिंह,सचिव आकाश गोयल एवम अन्य पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।तत्पश्चात राष्ट्रगान गाकर तिरंगा को सलामी दी गई
एवं उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देकर मिष्ठान वितरण किया गया।इस अवसर पर बीटीओए के सुरेंद्र नायर,अमरीक सिंह,रवींद्र सोनी, विजयंत गौतम,वैभव साहा सदस्यगण एवं कोड़ेनार पंचायत के आम जन उपस्थित थे।