August 18, 2026


आरंग में विकासखंड स्तरीय शालेय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ


आरंग। आरंग बैडमिंटन क्लब में विकासखंड स्तरीय शालेय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुंधती देवी स्कूल की प्राचार्या संध्यारानी बारीक ने की। इस अवसर पर सहायक प्राचार्य आकाश विश्वास, हेड मास्टर सिम्मी मैथ्यू एवं नरेंद्र साहनी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा बैडमिंटन मैच खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आरंग विकासखंड की टीम में किया गया।

प्रतियोगिता का संयोजन सचिव एवं व्यायाम शिक्षिका प्रीति साहू ने किया। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक फारुख मोहम्मद, प्रियल साहू, हंसराज जलक्षत्री, हमेश्वरी ढीढ़ी, कनक वर्मा सहित आरंग बैडमिंटन क्लब के राकेश गुप्ता, अक्षत गुप्ता, क्लब के सदस्य एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch