किरंदुल। देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से पद्मश्री से नवाजे जाने के पश्चात प्रथम बार लोह नगरी किरंदुल पहुंची छत्तीसगढ़ के सुदूर जिले की समाजसेविका पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती का डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में भव्य सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर की महिलाओं द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन के मुख्य द्वार पर रोली-चंदन और पुष्पों से स्वागत के साथ हुई। तत्पश्चात सभागार में महिलाओं द्वारा पद्मश्री डॉ. ताती को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।
विशेष रूप से उपस्थित रहे:
एनएमडीसी एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण संघ किरंदुल के अध्यक्ष बी.एल. तारम, संयुक्त सचिव पतिराम बघेल, कोषाध्यक्ष कुशल ध्रुव, किरंदुल भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, वरिष्ठ नागरिक अतुल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सोनी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के राजेश वेपरल, कोडेनार पंचायत के उप सरपंच तपन दास, पत्रकार रामकृष्ण बैरागी एवं किशोर रामटेके। पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती के सम्मान से पूरे लोह नगरी में हर्ष एवं गौरव का माहौल है।