July 08, 2026


डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की देशभक्ति की सोच हम सबके लिए प्रेरणादाई : रामजी भारती

डोंगरगढ़ :- शहर भाजपा मंडल द्वारा सोमवार को स्थानीय विश्रामगृह में भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री रामजी भारती ने डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, "6 जुलाई 1901 को जन्मे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी और हमारी विचारधारा के जनक थे। उनकी देशभक्ति की सोच निश्चित तौर पर हम सबके लिए प्रेरणादाई है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के पदचिह्नों पर चलते हुए देश सेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता श्री भारती ने डॉ. मुखर्जी के ऐतिहासिक निर्णयों को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 1950 में हुए नेहरू-लियाकत समझौते के विरोध में केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उनका स्पष्ट मानना था कि यह समझौता पूर्वी बंगाल (वर्तमान बांग्लादेश) में रहने वाले हिंदुओं के अधिकारों और हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रहा। देश के स्वाभिमान के लिए मंत्री पद का त्याग करना उनके विराट व्यक्तित्व को दर्शाता है।

समारोह में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के कश्मीर आंदोलन को याद किया। श्री भारती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाने के लिए उन्होंने वहां लागू 'परमिट सिस्टम' का कड़ा विरोध किया था। 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' का गगनभेदी नारा देने वाले डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर के पूर्ण विलय के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में नजरबंदी के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुनील चीकू जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे और श्री अमित जैन ने भी संबोधित किया। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों और राष्ट्रवादी विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री जसमीत सिंह बन्नोवाना ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस गौरवमयी अवसर पर पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्रर सिंह बनोवाना, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सोनी, नगर पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, भाजपा नेत्री सविता दरगढ़, महामंत्री विनीत यादव, विनय बंसल, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, महामंत्री संगीता राजपूत, उपाध्यक्ष वत्सला श्रीवास्तव, अनीता इंदुरकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत, महामंत्री शुभम अग्रवाल उपस्थित थे।

इसके साथ ही पार्षद शारदा यादव, डी केश राव, अनीश निर्मलकर, हरीश मोटघरे, शिवांगी साखरे, रतन कोसे, पूजा ब्रिज नामदेव, जितेंद्र हिरवानी, अलंकृत शर्मा, रूपेंद्र इंदुरकर, सुमित मिश्रा, जयंत साहू, रामकुमार दडर्सेना, चितरंजन साहू, सुधा श्रीवास्तव, लोकेश इंदुरकर, अनिल लांजेवार, महेश सहारे, मयंक डोंगरे, डिंपी महापात्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch