राजनांदगांव :- जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष नोबल साहू की पहल पर जिला साहू सदन में प्रस्तावित ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर जिला साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिक निगम के महापौर मधुसूदन यादव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान ऑडिटोरियम निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने को लेकर विस्तारपूर्वक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। ऑडिटोरियम के निर्माण को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है।
दरअसल जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष नोबल साहू ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री तोखन साहू तथा छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय निकाय मंत्री अरुण साहू के समक्ष जिला साहू सदन परिसर में सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी थी। समाज की आवश्यकता और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए रखी गई इस मांग पर अनुशंसा के बाद अब निर्माण प्रक्रिया को गति देने की दिशा में पहल शुरू की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर मधुसूदन यादव के समक्ष ऑडिटोरियम निर्माण की आवश्यकता बताते हुए कहा कि जिला साहू सदन में ऑडिटोरियम बनने से समाज को सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर और सर्वसुविधायुक्त मंच उपलब्ध होगा। वर्तमान में बड़े आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान की आवश्यकता महसूस होती है। ऑडिटोरियम के निर्माण से इस आवश्यकता की पूर्ति हो सकेगी। जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित ऑडिटोरियम केवल सामाजिक आयोजनों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि शहर में होने वाले विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। इससे समाज के साथ-साथ शहरवासियों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। महापौर मधुसूदन यादव से हुई मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ऑडिटोरियम निर्माण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द आगे बढ़ाने और संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण कराने का आग्रह किया। इस पर महापौर की ओर से सकारात्मक चर्चा हुई तथा निर्माण कार्य को गति प्रदान करने की दिशा में आवश्यक पहल करने पर विचार-विमर्श किया गया। जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि शासन स्तर पर हुई अनुशंसा और नगर निगम स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला साहू सदन में प्रस्तावित ऑडिटोरियम का निर्माण जल्द ही मूर्त रूप लेगा। जिला साहू संघ की इस पहल को समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। ऑडिटोरियम निर्माण से जिला साहू सदन की उपयोगिता और बढ़ेगी तथा भविष्य में समाज के बड़े आयोजनों को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने में सुविधा होगी। निर्माण को लेकर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह है और सभी ने इसे समाज की आवश्यकताओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष नोबल साहू, संरक्षक भागवत साहू, सलाहकार मोती साहू, नीरा साहू, राजेश साहू, नगर अध्यक्ष अनिता साहू एवं महेश साहू सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।