June 11, 2026


मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल किरंदुल ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया वृक्षारोपण

किरंदुल : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार दोपहर 12:00 बजे भाजपा मंडल किरंदुल द्वारा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम  जिलाध्यक्ष  संतोष गुप्ता  के निर्देशानुसार तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष  विजय सोढ़ी जी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेन्द्र सिंह  एवं पूर्व श्रम आयोग सदस्य  आर. नाहक  ने किया।

स्वच्छता अभियान के तहत हनुमान टेकरी, अटल परिसर एवं गौठान क्षेत्र में साफ-सफाई की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश में जनभागीदारी आधारित अभियानों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के सदस्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch