September 09, 2026


जब से भाजपा सरकार बनी है कुछ ना कुछ कार्य वार्ड में हो रहे हैं- पार्षद मोहन साहू

पूर्व के प्रतिनिधि के अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम वार्ड में किया जा रहा- मोहन साहू

5 साल पूर्व जो मैंने सोचा था कार्य करने को वार्ड के लिए उसको पूर्ण करना पहली प्राथमिकता-वार्ड पार्षद मोहन साहू

रायपुर। डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद मोहन साहू ने 16 महीने के कार्यों पर कहां की जब से छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं एवं ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू  के नेतृत्व में निरंतर कार्य हो रहे हैं वार्ड पार्षद मोहन साहू ने पूर्व के जनप्रतिनिधि के अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम किया जा रहा है और 16 महीने में लगभग समस्या का निराकरण एवं जल भराव रोड नाली सफाई सभी मुद्दों पर विशेष फोकस किया जा रहा है वार्ड पार्षद मोहन साहू बताया कि स्वच्छ सुंदर वार्ड हो अपना के तर्ज पर निरंतर कांपा क्षेत्र में रोड निर्माण कार्य किया गया और हमेशा वहां जल भराव की स्थिति निर्मित रहती थी इससे वार्ड की जनता को निजात मिला है पंचवटी नगर में नाली की समस्या भराव की स्थिति रहती थी इस समस्या का निराकरण नाली निर्माण कार्य किया गया। लोहिया नगर रोड निर्माण कराया गया डबरी पारा में बोर कर के टंकी दो जगह बिठाया गया। जिससे कि वार्ड की जनता को इसका लाभ मिल रहा है। दुबे कॉलोनी में रोड निर्माण कार्य कराए गए वार्ड के अंतर्गत जितने भी बीजली के पोल हैं उसे पर वार्ड क्रमांक जो पोल क्रमांक लिखे हुए हैं।

बिजली की समस्या एवं स्ट्रीट लाइट की समस्या का निराकरण शीघ्रता से किया जाता है वार्ड पार्षद मोहन साहू ने बताया आंगनबाड़ी मस्जिद के पास है और इसकी निर्माण के लिए 15 लाख टेंडर हो चुका है और शीघ्र ही निर्माण कार्य जारी किया जाएगा इसी क्रम में शीतला मंदिर का सौंदर्य करण एवं तालाब का सफाई कार्य किया गया। कचरा डिब्बा वितरण का कार्य वार्ड के अंतर्गत लगभग आधे हो चुके हैं और वितरण कार्य जारी है। वार्ड के अंतर्गत नशा की शिकायतें नहीं है फिर भी अगर कहीं कुछ ऐसी स्थिति रहती है तो पुलिस प्रशासन से इस संबंध  सूचना दे कर कार्य किया जाता है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch