July 08, 2024


अयोध्या दर्शन कर घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार

 मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां नेशनल हाईवे पचोर के पास भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकलवाया और अस्पताल पंहुचा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही कार में सवार होकर परिवार उत्तरप्रदेश के अयोध्या से महाराष्ट्र के कोल्हापुर जा रहे था, तभी नेशनल हाईवे पचोर में अनियंत्रित होकर सामने चल रही एक कंटेनर को ठोकर मार दी, हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतकों और घायलों को अस्पताल पंहुचा दिया गया है। सभी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के निवासी बताये जा रहे हैं।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch