September 09, 2026


टिकनपाल में प्रधानाध्यापक एम.आर. बघेल का विदाई सम्मान समारोह


किरंदुल।माध्यमिक शाला टिकनपाल में बुधवार प्रधानाध्यापक एम आर बघेल का विदाई सम्मान समारोह हर्षोल्लास एवं भावभीनी विदाई के साथ संपन्न हुआ।संकुल केंद्र टिकनपाल के समस्त प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा आयोजित इस समारोह में अतिथियों ने बघेल के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद भदौरिया,सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राठौर,खंड स्त्रोत समन्वयक रत्तु राम राणा उपस्थित रहें।विशिष्ट अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य मोहन सिन्हा, टिकनपाल सरपंच बुधराम ताती,अन्य जनप्रतिनिधि जोगा राम ताती,पोदिया राम ताती एवं देवसिंग ताती उपस्थित रहे।अतिथियों ने बघेल को शाल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि बघेल ने अपने पूरे सेवाकाल में निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ बच्चों के भविष्य को गढ़ा है।उनका जाना शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है,लेकिन उनके दिखाए मार्ग पर संकुल आगे बढ़ता रहेगा।

अपने उद्बोधन में एम आर बघेल ने सभी शिक्षक साथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में संकुल समन्वयक अजय साहू,विजेंद्र गुप्ता,कालिंदरी ठाकुर, अनारकली साहू,इतवारी नेताम एवं बड़ी संख्या में शिक्षक,छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch