August 30, 2026


मिठाई खोवा से लेकर पनीर तक जांच के घेरे में लैब भेजे 50 से ज्यादा नमूने

राजनांदगांव: त्योहारों के मद्देनजर नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सैंपलिंग अभियान तेज कर दिया है। शनिवार देर शाम को फूड एंड सेफ्टी टीम ने राजनांदगांव और डोंगरगांव में कार्रवाई करते हुए 15 से अधिक फर्मों से मिठाई, पनीर, खोवा सहित अन्य खाद्य पदार्थों के 50 से अधिक सैंपल एकत्र किए। विभाग के अभिहित अधिकारी तरुण बिरला ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाई, पनीर, खोवा और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को राजनांदगांव और डोंगरगांव क्षेत्र की विभिन्न फर्मों में सैंपलिंग की गई। सभी नमूनों को गुणवत्ता और शुद्धता की जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी है। साथ ही प्रतिबंधित एनालॉग पनीर की बिक्री नहीं करने की स्पष्ट चेतावनी दी गई है। विभाग ने कहा है कि त्योहारी सीजन में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch