May 02, 2026


खरसिया में गुरुदेव श्री अरविंद श्रीमाली जी का प्रथम बार आगमन, चंद्रहासिनी दुर्गायुक्त दस महाविद्या साधना शिविर का भव्य आयोजन

खरसिया : परम पूज्य गुरुदेव स्वामी निखिलेश्वरानंद जी के आशीर्वाद से परम पूज्य नारायण दत्त श्रीमाली मां भगवती के आशीर्वाद से परम पूज्य गुरुदेव श्री अरविंद श्रीमाली जी के सानिध्य में धर्म नगरी खरसिया में पहली बार परम पूज्य गुरुदेव अरविंद श्रीमाली जी चंद्रहासिनी दुर्गा युक्त दस महाविद्या साधना शिविर संपन्न होने जा रहा है। 

 दिनांक 2 मई दिन शनिवार को शाम 5:00 बजे आगमन होने जा रहा है, रानीसागर चौक से गायत्री मंदिर तक मोटर साइकल रैली तथा गायत्री मंदिर से भव्य शोभायात्रा टाउन हॉल के लिए निकाला जायेगा, दिन रविवार 3 मई को सुबह 9:30 बजे गणेश पूजा, भजन, प्रवचन दीक्षा साधना परम पूज्य गुरुदेव श्री अरविंद श्रीमाली जी के सानिध्य में संपन्न होगा। जिसके लिए शिविर आयोजन समिति के द्वारा तन मन धन के साथ जोरदार तैयारियों की जा रही है। शिविर आयोजन समिति के द्वारा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सभी भक्तों व आम जनमानस को 2  और 3 मई को शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार शाखा खरसिया के सभी सक्रिय कार्यकर्ता सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में भोले शंकर शरण जायसवाल,भारत भूषण डनसेना, मनहरण चंद्रा, बबलू राठौर, त्रियोगी नारायण पटेल, हेमंत पटेल दिलीप डनसेना, कामता प्रसाद, कपिल यादव, मनोज दुबे, ईश्वर साहू, मुरली राठौर, गौतम सिंह ठाकुर, अमित साहू, रोशन ठाकुर आदि कार्यकर्तागण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये भीड़ गए हैं।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch