July 02, 2024


सावन में बनारस घूमने की कर रहे हैं तैयारी तो काशी के इन घाटों को जरूर करें विजिट

उत्तर प्रदेश की काशी यानी वाराणसी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है. भगवान शिव के 12 ज्योर्तिलिंगों में काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी में गंगा नदी के तट पर विद्यमान है. सावन आते ही भगवान शिव के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.अगर आप भी इस सावन काशी नगरी घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां स्थित इन पांच घाटों को घूमना न भूलें.

अस्सी घाट

खूबसूरत और पर्यटक स्थल में शामिल अस्सी घाट दक्षिणी घाट है. यह गंगा और अस्सी नदियों क संगम पर मौजूद है. इस स्थान पर होने वाली आरती लोगों के लिए काफी महत्व रखती है. इस घाट को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस घाट के दर्शन करने वाले लोगों को अक्षय फल की प्राप्ति होती है.

दशाश्वमेध घाट

ललिता घाट

 पशुपतिश्र्वर मंदिर ललिता घाट पर स्थापित है. ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस घाट के दर्शन करते हैं उन् पर भगवान शिव का आशीर्वाद सदैव बना रहता है.

तुलसी घाट

बनारस के घाटों में स्थित तुलसी घाट का नाम तुलसीदास जी के नाम पर रखा गया है. तुलसीदास रामचरितमानस लिखते समय बनारस में रहते थे. इसके अलावा इस घाट को लोलार्क घाट के नाम से जाना जाता था.








Advertisement

Tranding News

Get In Touch