October 29, 2026


चक्रवात का असर: दिनभर छाए रहे बादल दोपहर बाद रिमझिम बारिश

गुरुवार को भी बिगड़ा रहेगा मौसम, आज भी स्कूलों में अवकाश

राजनांदगांव: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्णब का असर राजनांदगांव और पड़ोसी जिले में दिखने लगा है। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर करीब दो बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक बढ़ गई। जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 29 अक्टूबर को भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तेज हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और झोंकों में यह 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। ऐसे में बारिश के साथ तेज हवा चलने की स्थिति में पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की आवश्यकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार 29 अक्टूबर को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।  मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में गिरावट के साथ मौसम ठंडा बना रहने की संभावना है। विभाग ने गुरुवार को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है। चक्रवात के प्रभाव से राजनांदगांव सहित आसपास के जिलों में 29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई गई है।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch