January 15, 2024


जिला दन्तेवाडा में 34 वॉं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ

 दंतेवाड़ा  : 34 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे भारत वर्ष में  दिनांक 15 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक मनाया जाना है जिस संबंध में आज जिला मुख्यालय दन्तेवाड़ा में मॉं दन्तेश्वरी मंदिर के सामने स्थित जय-स्तंभ चौक से विधायक दन्तेवाड़ा चैतराम अटामी, सीआरपीएफ डीआईजी विकास कठेरिया,कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मयंक चतुर्वेदी एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय एवं अन्य जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा ने आम जनता से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग, चार पहिया वाहन चलाते समय अनिर्वाय रूप से सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की है।

कलेक्टर द्वारा आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने की अपील के साथ साथ जिले में यातायत एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित अधोसंरचना विकास की पहल किए जाने की कार्ययोजना के संबंध में बताया। इस दौरान उन्होंने यातायात जागरूकता रथ एवं बाईक हेलमेट जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया जिसमें बाईक रैली जय स्तंभ चौक से शुरू होकर स्टेट बैंक चौक कटेकल्याण रोड होते हुए बाईपास चौक चितालंका से पूनः जय स्तंभ चौक में समाप्त हुआ।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch