February 13, 2024


धोखाधड़ी और गबन के मामले में एनएमडीसी अधिकारी विकास देवांगन को किरन्दुल पुलिस ने भेजा जेल


किरन्दुल : एनएमडीसी अधिकारी विकास देवांगन  पूर्व में एनएमडीसी किरन्दुल में पदस्थापना दौरान किरन्दुल एवं बचेली निवासी कई व्यक्यिों से लाखों रूपये लिया था और बदले में ब्लैंक चेक दिया था।किन्तु कई वर्षों तक उक्त व्यक्तियों द्वारा पैसों की मांग करने बावजूद विकास देवांगन द्वारा किसी को भी पैसा वापस नहीं किया गया और उसी बीच वह स्थानांतरण पर एनएमडीसी किरन्दुल से एनएमडीसी प्रोजेक्ट दोनामलाई (कर्नाटक) चला गया था।बावजूद पैसा वापस नहीं करने पर प्रार्थियों द्वारा विकास देवांगन के विरूद्ध माननीय न्यायालय में चेक बाउंस का केस दर्ज किया गया था।जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा विकास देवांगन का 06 नग आरोपी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

जिस पर किरन्दुल पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए गिरफ्तारी हेतु दीगर राज्य जाने हेतु पुलिस अधीक्षक से अनुमति प्राप्त कर एनएमडीसी प्रोजेक्ट दोनामलाई (कर्नाटक) जाकर आरोपी को दोनामलाई से गिरफ्तार कर लाकर माननीय न्यायालय बचेली, जिला दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया।जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी कर जेल भेजने आदेशित करने पर माननीय न्यायालय के आदेश पर आज जेल भेजा गया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch