July 30, 2024


केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड, 36 लोगों की मौत, 400 से ज्यादा लोग लापता

नई दिल्ली :  केरल के वायनाड में तेज बारिश की वजह से देर रात 4 अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। इसमें 4 गांव बह गए। घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां भी बह गईं। अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। घटना देर रात 2 बजे और 4 बजे की है।

रेस्क्यू के लिए SDRF और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। कन्नूर से आर्मी के 225 जवानों को वायनाड के लिए रवाना किया गया है। इसमें मेडिकल टीम भी शामिल है। इसके अलावा एयरफोर्स के 2 हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

वायनाड के 4 गांव- मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा में लैंडस्लाइड की घटना हुई है। 5 साल पहले 2019 में भी इन्हीं गांवों में लैंडस्लाइड की घटना हुई थी, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई थी। 5 लोगों का आज तक पता नहीं चला। 52 घर तबाह हुए थे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch