June 07, 2026


होटल आनंदम में लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी की बैठक संपन्न वर्ष 2026:27 की नई कार्यकारिणी घोषित

लायन दीपक जैन (नवलखा) बने अध्यक्ष, अमित खण्डेलवाल को रीजन चेयरपर्सन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

राजनांदगांव :- होटल आनंदम में लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी की महत्वपूर्ण बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ समाजसेवी एवं सक्रिय लायन सदस्य लायन दीपक जैन (नवलखा) को क्लब का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं लायन अशोक पवार को सचिव तथा लायन मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि क्लब के ऊर्जावान एवं गतिशील अध्यक्ष PMJF लायन अमित खण्डेलवाल को वर्ष 2026-27 के लिए रीजन चेयरपर्सन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई। इसके साथ ही लायन तरणदीप अरोरा को जोन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया। इस उपलब्धि पर क्लब के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे राजनांदगांव सिटी क्लब के लिए गौरव का विषय बताया। कार्यकारिणी एवं विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए PMJF लायन बृजकिशोर सूरजन को क्लब LCIF चेयरपर्सन, लायन कमल किशोर साहू को प्रथम उपाध्यक्ष, लायन मयंक शर्मा को द्वितीय उपाध्यक्ष, लायन विजय कोटड़िया को तृतीय उपाध्यक्ष, लायन चंद्रिका प्रसाद सिन्हा को सह सचिव, लायन भावेश अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष, लायन नेहा गुप्ता को टेल ट्विस्टर तथा लायन श्यामचरण गुप्ता को टेमर नियुक्त किया गया।इसके अतिरिक्त PMJF लायन अमित खण्डेलवाल को मेंबर्स ग्रोथ चेयरपर्सन, लायन प्रकाश सांखला को क्लब मार्केटिंग, लायन राजेश जैन (राजू) को जनसंपर्क अधिकारी (PRO) तथा लायन संतोष लोहिया को इंटरनल ऑडिटर का दायित्व सौंपा गया। बैठक में पद्मश्री लायन डॉ. पुखराज बाफना, उमेद कोठारी, संतोष लोहिया, राजकुमार शर्मा, सुरेश शर्मा, तरणदीप अरोरा, प्रकाश सांखला, सुदामा मोटलानी, राजेश जैन (राजू), रमेश गुप्ता, मुकेश चौबे, शोभा चौरसिया, कंचन चौबे, चंद्रिका प्रसाद सिन्हा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी सेवा, समाज कल्याण एवं जनहित के कार्यों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के अंत में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा के प्रति समर्पण और क्लब की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। उक्त जानकारी क्लब के सचिव लायन मयंक शर्मा ने प्रदान की।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch