June 07, 2026


दक्षिणमुखी हनुमान जी महराज के दर्शन कर क्षेत्रवासियो की सुख समृद्धि की कामना

राजनांदगांव :- जिला किसान कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री योगेन्द्र दास वैष्णव ने महाभारत कालीन पाण्डवों की धरती हस्तिनापुर में स्थित मां जयंती माता मंदिर, पाण्डव टीला, कर्ण मंदिर, द्रौपदी मंदिर, राम-जानकी मंदिर तथा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन भक्ति, श्रद्धा एवं धार्मिक संस्कारों के साथ पूजा-पाठ करना हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की तथा सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch