सुकमा।गांधीनगर वार्ड क्रमांक 07 में नाली में छोटे से पुलिया का निर्माण जोकि विगत दिनों से बंद होने से नाली पुरी तरह जाम हो गई है जिसके कारण लोगों को सडक से पार होने व अपने वाहन दो पहिया को पार करने में काफी परेशानी हो रही है और नाली का गंदा पानी सीसी सडक के उपर बहती रहती है। वहीं नगरपालिका द्वारा नियमित कोई साफ-सफाई नहीं की जा रही है वहीं जगह -जगह सुकमा नगरपालिका के विभिन्न वार्डो में बजबजाती नाली चारो तरफ गंदगी फैली हुई नजर आ रही है।जहाँ साफ -सफाई स्वछता को लेकर बडे दावे की जाती है वहीं नगरी प्रशासन द्वारा को कार्यवाई नहीं की जाती है।