June 19, 2026


महिला सशक्तिकरण और जनसेवा की प्रेरणास्रोत हैं फूलोदेवी नेताम : विष्णु लोधी

डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान मां बम्लेश्वरी एवं चंद्रगिरी पहुंचकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

*डोंगरगढ़ :- राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम के डोंगरगढ़ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव (ग्रामीण) के सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। नेताम के आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अपने डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने चंद्रगिरी स्थित जैन संत शिरोमणि एवं राष्ट्रसंत परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक विरासत पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के लिए सभी वर्गों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि फूलोदेवी नेताम का डोंगरगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि जनसेवा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में उनकी भूमिका सदैव सराहनीय रही है। उनके विचारों और कार्यशैली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निरंतर नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त होती है। प्रवास के दौरान संगठनात्मक विषयों, जनहित के मुद्दों एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश भंडारी, संध्या देशपांडे, नालिनी मेश्राम, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंचराम चंदेल, विजय राज सिंह, किरण मेश्राम, नरेंद्र वर्मा, प्रीति वैष्णव, रेखा खोबरागड़े, प्रभा साहू, पार्षद के. विनायक राव, पुष्पा वर्मा, मनोज साहू, रवि बाघमरे, शेखर सोनी, संदीप सिंह, चंद्रशेखर बोरकर, ऋषि शर्मा, भगवती वर्मा सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch