September 09, 2026


किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव की सख्त कार्रवाई: मालवाहक में सवारी भरने वालों पर चला चालानी करवाई

किरंदुल। किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में किरंदुल पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा है। क्षेत्र में मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कई वाहनों पर चालानी कार्रवाई की।


जानकारी के अनुसार  पिकअप जैसे मालवाहकों में ठूंस-ठूंस कर सवारियां ले जाई जा रही थी। किरंदुल थाना पुलिस ने ऐसे वाहनों को रोककर न केवल चालान काटा, बल्कि चालकों और सवारियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

 किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि मालवाहक वाहनों में सवारी ले जाना जानलेवा है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आम नागरिकों से अपील की कि वे सुरक्षित यात्री वाहनों में ही सफर करें।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch