July 25, 2026


किरंदुल में नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने निकाली रैली, मृत विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि

किरंदुल : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में छात्रों ने आज किरंदुल में रैली निकालकर विरोध जताया। रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।छात्रों ने कोड़ेनार पंचायत से किरंदुल बस स्टैंड चौक तक लगभग दो किलोमीटर लंबी रैली निकाली। रैली के दौरान नीट पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले सभी विद्यार्थियों को बस स्टैंड चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके बाद मृत आत्माओं की शांति के लिए मोमबत्तियां जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। छात्रों ने नीट पेपर लीक प्रकरण में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की।रैली शांतिपूर्ण रही और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में संपन्न हुई।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch