August 07, 2026


बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज ने शिक्षा के प्रति बच्चों को किया जागरूक

  राजनांदगांव , 1 अगस्त :- बच्चों को शिक्षा का महत्व बताने प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज ( महिला विंग ) शासकीय प्राथमिक शाला क्रमांक 5 चौखड़िया पारा पहुंचा । समाज की पदाधिकारियों ने बच्चों को प्राथमिक स्तर की जरूरी पाठ्य सामग्री प्रदान कर बच्चों में शिक्षा की अलख जगाई । 

 गुरु पूर्णिमा के पुण्य अवसर पर प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की महिला विंग ने शिक्षा के प्रति अपनी जवाबदारी समझते हुए नन्हे बच्चों के हाथों में अक्षर ज्ञान की जरूरी सामग्री थमाई । समाज की राजनांदगांव इकाई की अध्यक्ष श्रीमती ममता अवस्थी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण दिवस पर उनके साथियों सहित उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला क्रमांक 5 , चौखड़िया पारा स्कूल पहुंचकर बच्चों से संवाद किया । उन्होंने बच्चों को कॉपी ,पेंसिल , कलर पेंसिल तथा रबर का उपयोग समझाते हुए उन सामग्रियों का वितरण किया । शाला में अध्ययनरत लगभग 70 विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री के अलावा महिला मंडल में बिस्किट्स का भी वितरण किया । उक्त अवसर पर शाला परिवार के साथ ही प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज राजनांदगांव इकाई की अध्यक्ष श्रीमती ममता अवस्थी ने उपस्थिति दर्ज कराई । समाज की श्रीमती अनीता बाजपेई , श्रीमती मोहिनी शुक्ला , श्रीमती नीलम शुक्ला , श्रीमती मंजूषा बाजपेई भी विशेष रूप से उपस्थित थीं। 

                


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch