राजनांदगांव: भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर ब्राम्हण समाज ने तैयारी तेज कर दी है। 18 अप्रैल को शहर में ब्रह्मगर्जना वृहत बाइक रैली निकाली जाएगी। साथ ही रक्तदान शिविर के माध्यम से भी सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए रामायण प्रचारक समिति परिसर में बैठक आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में रैली के रूट और आयोजन की रूपरेखा तय की गई। आयोजन ब्राह्मण नवयुवक मंडल द्वारा किया जा रहा है। बैठक में रैली की व्यवस्था, सुरक्षा और अनुशासन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी जिम्मेदारियां अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गई हैं, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाइक रैली 18 अप्रैल को शाम पांच बजे रामायण प्रचारक समिति, ब्राह्मणपारा से प्रारंभ होगी। रैली गांधी चौक, दिग्विजय चौक, दुर्गा चौक, बाल गोविंद चौक, बसंतपुर थाना चौक, सदर लाइन, भारत माता चौक, गंज चौक, लोहार पारा, काली माई मंदिर चौक, रामाधीन मार्ग, तिरंगा चौक, कामठी लाइन, शनि मंदिर, गायत्री मंदिर चौक, भगत सिंह चौक, गुड़ाखू लाइन, आजाद चौक, सिनेमा लाइन, मानव मंदिर चौक होते हुए पुन: गांधी चौक में समाप्त होगी। आयोजकों ने बताया कि रैली के बाद पूजा-अर्चना और प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में पीलू शर्मा, आलोक तिवारी, अनीश तिवारी, चंद्र प्रकाश तिवारी, अखिल चौबे, कौशल शर्मा, महेंद्र शुक्ला, जुगल अटिका, गौरव पंचोली, नितिन शुक्ला, शिवांशु तिवारी, राहुल मिश्रा, मिनेश मिश्रा, बोधन शुक्ला, सौरभ तिवारी, जय किशन शर्मा, अभिषेक शर्मा, प्रवीण शर्मा, अशोक तिवारी, वैभव शुक्ला, सागर तिवारी और प्रतीक तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
उधर परशुराम समाज द्वारा 18 अप्रैल को ही परशुराम मार्ग स्थित सामाजिक भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। इच्छुक रक्तदाताओं के सम्मान में परशुराम समाज द्वारा एक हेलमेट उपहार के तौर पर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए गोपेश शर्मा (9777777984) से संपर्क किया जा सकता है। समाज का मानना है कि जीवन में करना हो जब कोई पुण्य का काम, तो सोचे नहीं करें रक्तदान।