June 14, 2026


रक्तदान कर मनाया विश्व रक्तदाता दिवस जवानों, डॉक्टरों ने भी किया रक्तदान

दंतेवाड़ा :विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून रविवार को अवसर पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आकर रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के अलावा सीआरपीएफ 195 बटालियन हेडक्वार्टर सातधार बारसूर व छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल कैंप सुरोखी में भी ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान शिविर लगाया, जिसमें जवानों ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया। दंतेवाड़ा में थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने स्वयं रक्तदान किया और सहकर्मी जवानों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ शिशिर बैरागी ने भी रक्तदान किया। कुल 42 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। इस आयोजन में सीएमएचओ डॉ अजय रामटेके, जिला हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉ अभय प्रताप सिंह तोमर, आरएमओ डॉ प्रियंका सक्सेना, पैथॉलिस्ट एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रविशंकर काटकर, लैब तकनीशियन राजू खटकर, भावेश कश्यप, युवराज साहू, अर्जुन सिंह, वंदना कुमार, नील कुसुम कुजूर, सरिता पाटले, सीमा उड़कुड़े, रामबती, संगीता निषाद, मालती अधिकारी, संतोष गुप्ता समेत स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch