अपरा एकादशी :- आज यानी कि 2 जून 2024 को अपरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन उपवास रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही उसके धन-धान्य में भी वृद्धि होती है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। अपरा एकादशी दिन प्रभु नारायण के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। इसके अलावा एकादशी के दिन विशेष उपायों को करने से अपार खुशियां और वैभव की प्राप्ति होती है।