कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरानप्रतापगढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन व अल्पसंख्यक विभाग के लोकसभा प्रभारी कादिर खान के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव अनीस खान ने आज खुज्जी विधान सभा के उमरवाही क्षेत्र में सभा लेकर कांगेस पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया व रैली निकालकर जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की|
खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के उमरवाही में प्रदेश सचिव अनीस खान ने सभा ली जिसमे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल भाई पूर्व गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष मन्ना यादव ,महामन्त्री गिरीश सोनवानी ब्लॉक अध्यक्ष मंचस्थ थे| स्वागत उपरांत सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अनीस खान द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनो व कार्यकर्ताओ को गांधी टोपी और कांग्रेस का बिल्ला लगाकर सम्मान किया गया| कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे मन्ना यादव ने अपने उद्बोधन में भुपेश बघेल द्वारा कांग्रेस शासन कार्यकाल में किसानो व ग्रामीणों के।लिए बनायीं गयी योजनाओ को बताया और कहा की बघेल जी ही आम जनता ,किसानो और महिलाओ का सदैव हित ही सोचा है जन्होंने कहा की मोदी और उनकी भाजपा पार्टी सिर्फ अपने मित्रो अडानी ,अम्बानी का ही क़र्ज़ माफ़ क्र सकती ही किसानो का नहीं|
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव अल्पसंख्यक विभाग अनीस खान ने अपने उद्बोधन में कहा की काग्रेस पार्टी की सोच सभी को साथ लेकर विकास की है जबकि भाजपा और मोदी ने हमेशा देश को बांटने का कार्य किया देश में साम्प्रदायिकता का माहौल बनाकर चुनाव जीतने का प्रयास करते है मोदी खुद को भ्र्ष्टाचार विरोधी बताकर विश्व का सबसे बड़ा इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले को अंजाम देते है ..अनीस खान ने भाजपा द्वारा किसानो के 3100 रूपये में ख़रीदे धान का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को दिया उन्होंने कहा की जनता भाजपा के10 वर्षो केकार्यकाल को देख समझ चुकी है जनता की आस्था कांग्रेस पार्टी पर है तो विश्वाश भूपेश बघेल जी पर है अनीस खान ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की योजनाओ को विस्तृत रूप में समझाते हुए कार्यकताओ में जोश भरते हुए कांग्रेसजनो से कहा कि आम जनता तक घर घर योजनाओ की जानकारी पहुचाये और साथ ही उन्हे भाजपा और मोदी के आडम्बर व भ्र्ष्टाचार से अवगत कराते हुए भूपेश बघेल जी को विजयी बनाने की अपील करने की बात कही ! कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अब्दुल भाई ने किया । सभा समापन उपरांत रैली निकालकर घर घर जाकर प्रचार प्रसार किया गया|
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग बबलू भाई , बूथ अध्यक्ष रग्घू राणा व भागीरथी राणा, सेक्टर प्रभारी रामधीन रावटे, सिलामुद्दीन, ईकरामुद्दीन, सदर मुलिम कमेटी जहीर अब्बास , सचिव मुस्लिम कमेटी फ़रियाद हुसैन, महमूद खान, नसीब, इब्राहिम खान , सफीक खान, अमन सांखला,बिसरू नायक, सावत राम भंडारी , भीखम रावटे, माणिक गावरे, अजय कोठारी,ढालसिंह,छबिदास, तुलसी,रामाधार साहू, विनय के अलावा अनेक कार्यकर्ता व आमजन सम्मिलित थे| उल्लेखनीय है की प्रदेश सचिव अनीस खान को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा खुज्जी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है|